Breaking News

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ होगा---- धरना भोला सिंह



भारतीय किसान संघ प्रेस कॉन्फ्रेंस वार्ता

प्रातःकाल एक्सप्रेस

केरांव, प्रयागराज। भारतीय किसान संघ ने किसानों को लाभकारी मूल्य मिले इसके लिए देशव्यापी हड़ताल व प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। जिसके क्रम में भारतीय किसान संघ काशी प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष भोला सिंह मुन्ना ने जिला कार्यालय कोरांव पर प्रेस वार्ता कर सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन की रणनीति बनाई। प्रांत उपाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि किसानों की उपज का लाभकारी मूल्य मिले इसको लेकर भारतीय किसान संघ के द्वारा कई बार केंद्र व राज्य सरकारों को अपना मांग पत्र दे चुका है, किन्तु कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है। जिसके विरोध में भारतीय किसान संघ देशव्यापी प्रदर्शन कर सरकार से किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग रखेगा। प्रांत उपाध्यक्ष ने बताया कि 8 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भारतीय किसान संघ प्रदर्शन करेगा। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से अपना मांग पत्र सौंपेगा। भारतीय किसान संघ ने कोरांव तहसील क्षेत्र के उपरौध एवं खीरी क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन नहरों में एक फसल के लिए ही सिंचाई का पानी दिया जा रहा है उनमें दोनों फसलों के लिए पानी दिए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। जिससे किसान अच्छी पैदावार कर सकें। प्रांत उपाध्यक्ष ने 8 सितंबर को जिला मुख्यालय प्रयागराज पर होने वाले प्रदर्शन में क्षेत्रीय किसानों से पहुंचने की अपील की है। प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से भारतीय किसान संघ जय महा नारायण सिंह, अतुल सिंह, प्रेम शंकर पटेल, धीरज सागर, शिव प्रसाद सिंह, सूर्य प्रताप सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments